निजी स्कूलों की लोकल कक्षा के परीक्षाओं का संचालन स्कूल प्रबंधन ही करेगा

रायपुर। शिक्षा विभाग ने अपने ही जारी आदेश को पलटते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पूर्व की भांति लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे। इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी स्कूलों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। अब संशोधित आदेश के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि निजी स्कूलों की लोकल कक्षा के परीक्षाओं का संचालन स्कूल प्रबंधन ही करेगा।वहीं, संशोधित आदेश में यह भी तय किया गया है कि शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी इस पत्र के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति साफ हो गई है। निजी स्कूलों को राहत मिली है, जबकि शासकीय और आत्मानंद स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन जिला स्तर से किया जाएगा।

फ़रवरी 5, 2026 - 12:58
 0  8