ब्रह्माकुमार हितेंद्र ने 256 वर्ग फीट मे मातारानी के बाल्यावस्था की मनमोहक रियालिस्टिक रंगोली बनाई

नवरात्रि के पावन पर्व पर नया रायपुर शांति शिखर परिसर मे माँ दुर्गा के बाल्य स्वरूप की रियालिस्टिक रंगोली ब्रह्माकुमार हितेंद्र द्वारा परम श्रद्धेय बीके सविता दीदी के निर्देशन व बीके रश्मि दीदी के निरीक्षण मे बनाया गया। इस रंगोली की विशेषता है इसका विशाल रूप , दिव्य आभायुक्त चेहरा, चमक दार, मासुमियत , ममतामयी नैन, साथ मे शेर की सवारी, वस्त्र और शृंगार का रियालिस्टिक रूप से महिनता पूर्वक चित्रण , रंगो का वास्तविक और अनोखा समन्वय, वातावरण ऐसा मानो पीछे से आती हुई तेज धुवेदर् रोशनी माता की असीम शक्ति का परिचय दे रही हो जो शीघ्र ही मन को आकर्षित करने वाला है। इस रंगोली का उद्घाटन 4 अक्टूबर को शांति शिखर नवा रायपुर मे चैतन्य देवियो की झाँकी के साथ किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का जन साधारण पूरे नवरात्रि पर्व मे दर्शन लाभ ले सकते है। इस रंगोली को बनाने मे 5 दिन मे 50 घंटे मे बनाकर तैयार किया गया। जिसमे 50 किलो रंगोली का उपयोग किया गया। रंगोली का क्षेत्रफल 256 वर्ग फीट है।

अक्टूबर 1, 2024 - 14:34
अक्टूबर 1, 2024 - 14:54
 0  33
ब्रह्माकुमार हितेंद्र ने 256 वर्ग फीट मे मातारानी के बाल्यावस्था की मनमोहक रियालिस्टिक रंगोली बनाई
ब्रह्माकुमार हितेंद्र ने 256 वर्ग फीट मे मातारानी के बाल्यावस्था की मनमोहक रियालिस्टिक रंगोली बनाई