रतन टाटा के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने छत्तीसगढ़ी भवन में दी श्रद्धांजलि

रायपुर । हांडीपारा ठा. प्यारेलाल सिंह मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में आज दोपहर 3:00 बजे भारत रत्न रतन टाटा के निधन पर राज्य आंदोलनकाररी छसपा,किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी. पी. चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,अशोक कश्यप,लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन,सोमवेर,महेंद्र कौशिक,गोवर्धन वर्मा,बृजबिहारी साहू,विमल ताम्रकार,श्यामूराम सेन,अशोक यादव आदि ने 02 मिनट का मौन धारण कर देश के महान उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे ने कहा कि रतन टाटा एक उद्योगपति के साथ ही साथ राष्ट्र सेवा में महान कार्य किया। जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा पद्मभूषण,पद्म विभूषण एवं भारत रत्न से विभूति होने वाले भारत के पहले उद्योगपति हैं।उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रतन टाटा जैसा दूसरा व्यक्तित्व पैदा नहीं हुआ।राज्य आंदोलनकारियों ने उन्हें नमन किया।

अक्टूबर 10, 2024 - 18:07
अक्टूबर 10, 2024 - 18:14
 0  15
रतन टाटा के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने छत्तीसगढ़ी भवन में दी श्रद्धांजलि