तुमगांव धान खरीदी केंद्र में अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से काले होने के कारण किसानों की धान खरीदी रद्द कर दी गई है, मुख्यमंत्री जिलाधीश तीन दिन में निरीक्षण कर व्यवस्था बनायें नहीं तो किसान करेंगे सत्याग्रह-दुबे

तुमगांव,महासमुंद।छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,छन्नुलाल साहू,नंदकुमार साहू,वेगेन्द्र सोनवेर, बृजबिहारी साहू,गणपति पटेल, अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा, चूड़ामणी पटेल,परसराम ध्रुव, हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर, नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,रूपसिंग निषाद,लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर, तोषण सिन्हा,नरेश धीवर,दौलत ध्रुव,शत्रुघ्न बैरागी,प्यारेलाल धीवर, बोधन यादव,कुमार बरिहा,डोमार ध्रुव,करण साहू,शत्रुघ्न साहू,गणेश साहू,जनकु साहू,दीपक मानिकपुरी रामभजन नायक,भोलाराम साहू, पुनीत साहू,अवध साहू,अमजद खान,अगरसिंह दीवान,घनश्याम पटेल,अलख साहू,फेकूराम सतनामी,डागालाल साहू,बैशाखू सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश में किसानों का धान खरीदी प्रारंभ होते ही अव्यवस्था के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कहीं तौल में गड़बड़ी,कहीं बारदाना की कमी,कहीं प्रदूषण से काला होने से लेने से इंकार।इसी तरह से तुमगांव धान खरीदी केंद्र में अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से काला होने के कारण धान खरीदी नहीं हो रही है।विधायक को तुमगांव धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान किसानों ने अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से काले हुए धान को नहीं खरीदी करने के संबंध में बताया तो विधायक ने उद्योग विभाग,श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में अवगत कराएंगे बोलकर अपना पल्ला झाड़ दिया।किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री, जिलाधीश को 3 दिन में निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने की मांग किया है।अन्यथा किसान करेंगे जिलाधीश महासमुंद का अनिश्चितकालीन घेराव किया जायेगा और विधायक महासमुंद का मांगेंगे इस्तीफा ।

नवंबर 28, 2024 - 15:50
 0  514
तुमगांव धान खरीदी केंद्र में अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से काले होने के कारण किसानों की धान खरीदी रद्द कर दी गई है, मुख्यमंत्री जिलाधीश तीन दिन में निरीक्षण कर व्यवस्था बनायें नहीं तो किसान करेंगे सत्याग्रह-दुबे