विजय बघेल के नेतृत्व में विशाल विजय रैली निकाल कर दयानंद ने नगर वासियों का माना आभार

अमलेश्वर (अश्वनी साहू ) -- नगर पालिका अमलेश्वर में अध्यक्ष पद का ताज मतदाताओं ने दयानंद सोनकर को सौंप दिया है , भारतीय जनता पार्टी के लोगों व समर्थित कार्यर्ताओ में अपार खुशहाली का माहौल है इसी खुशहाली को व्यक्त करने एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए आज 22 फरवरी को अमलेश्वर नगर में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर , अमलेशवर डीह ,भोथली , खुडमूडा, में विशाल विजय जुलूस निकालकर नगर वासियों ,मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर विशाल सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा कि जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास जताया है, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के नीतियों और कामों के प्रति जनता ने विश्वास व्यक्त किया है, और पालिका के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भाई दयानंद सोनकर जी को पूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाई हैं ,आगे उन्होंने कहा कि मतदाताओं की इस विश्वास के प्रति हम सब सभी मतदाताओ का आभार व्यक्त करते हैं, उन्होंने विश्वास दिलाया कि आम लोगों के जिन उम्मीदों के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान किया है पालिका के माध्यम से सभी विकास के कार्यों को पूरा करेंगे और बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा ,इस अवसर पर दयानंद सोनकर ने भी अमलेश्वर नगर पालिका का तेजी से विकास करने की अपना प्रतिबद्धता दोहराया है विजय रैली में सर्वश्री चुनाव संचालक कैलाश यादव ,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुरेंद्र कौशिक जी , उपाध्यक्ष दिलीप साहू, आमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मोहन साहू ,श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर ,श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ,श्रीमती रेवती दयानंद सोनकर ,लकी देवांगन भारती यादव , शीतल मिश्रा,पवन खंडेलवाल ,विशाल खंडेलवाल ,सभी पार्षद गण डॉ आलोक पाल ,यामिनी यादव, शीतल मिश्रा ,ललित कुमार साहू, नीलम मिंज ,रामेश्वर ठाकुर, सोहन निषाद ,राजकुमार ठाकुर, दिलीप साहू ,मोहन साहू ,दुर्गेश साहू ,मनोहर साहू ,नोहर साहू, कुंज बिहारी साहू ,सुशील शर्मा, नारायण यादव ,रामाधार साहू, हीराराम साहू , फेरहा राम धीवर , श्री चैन सिंह साहू , विकास सोनी ,वेदांत शर्मा सहित नगर वासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत अधिक संख्या में उपस्थित रहे , रैली बहुत ही शाँति प्रिय ढंग से सम्पन्न हुआ जिसका नगर वासियों ने प्रशंसा किये ।

फ़रवरी 22, 2025 - 20:39
 0  177
विजय बघेल के नेतृत्व में विशाल विजय रैली निकाल कर दयानंद ने नगर वासियों का माना आभार
विजय बघेल के नेतृत्व में विशाल विजय रैली निकाल कर दयानंद ने नगर वासियों का माना आभार
विजय बघेल के नेतृत्व में विशाल विजय रैली निकाल कर दयानंद ने नगर वासियों का माना आभार