आपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर , देश के वीर सैनिकों के सम्मान में लहराया शान से तिरंगा ,नगर पालिका अमलेशवर अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि हुये शामिल

अम्लेश्वर (Ashwani Sahu ) -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के शान में छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में 17 मई 2025 को समस्त नागरिकों को सम्मिलित कर तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में तिरंगा यात्रा थाना के सामने अमलेश्वर के हृदय स्थल अटल चौक से प्रारंभ होकर पालिका परिषद होते हुए बाजार चौक तिरंगा चौक से वापस नगर पालिका परिसर पर समापन हुआ। उपस्थित जन समुदाय के द्वारा गगन भेदी नारे भारत माता की जय जवान जय किसान वीर सपूतों की जय के नारा से नगर गूंज उठा। आपको बता दें अमलेश्वर पालिका सीएमओ प्रीति गुप्ता उप यंत्री प्रवीण साहू एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू के संयुक्त नेतृत्व में पहलगाम घटना को लेकर भारत-पाकिस्तान अटैक में भारत के सेना द्वारा की गई उपलब्धियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जंहा प्रमुख रूप से पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद डॉ आलोक पाल, राजू सोनकर,डोमन यादव, खुबीराज सोनकर, सोहन निषाद,भेज सोनकर, हेम लाल साहू,महिला पार्षद रामेश्वरी ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धिवर,धर्मेंद्र सोनकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजीत ठाकुर, घनश्याम कौशिक, विकास सोनी, कुमार साहू, शिवा साहू सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही ,तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों एवं आम नागरिक में भी तिरंगा यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला, कारण था हमारे देश के वीर सैनिकों के बुलंद हौसले के सामने हमारे पडोसी मुल्क पाकिस्तान के सरकार व सैनिकों ने युद्ध आरंभ होने के पहले ही घुटने टेक दिये और सीज फायर की घोषणा करने का पहले ही प्रस्ताव दे डाले , जिसे हमारे भारत के मोदी सरकार व देश के वीर सैनिकों ने दोनों देश के हित में शाँति के प्रस्ताव को स्वीकार किये ,साथ ही हम सब आम नागरिक को भी समझना होगा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता हैं, युद्ध से दोनों ही देश का भारी आर्थिक नुकसान होता हैं साथ ही निर्दोष बेगुनाह नागरिक व सैनिक दोनों देश के मारे जाते हैं। आतंकवाद के खिलाफ सतत कठोर कार्यवाही, व देश की मजबूत सुरक्षा नीति व आधुनिक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कर युद्ध को टाला ही जा सकता हैं।

मई 17, 2025 - 18:59
 0  157
आपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर , देश के वीर सैनिकों के  सम्मान में लहराया शान से तिरंगा ,नगर पालिका अमलेशवर अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि हुये शामिल