हंसी-ठिठोली के बीच खिला तीज उत्सव का रंग, महिलाओं ने खेली फुगड़ी

-सोनकर समाज की महिलाओं ने अश्विनी नगर में मनाया तीज उत्सव रायपुर। महिलाओं के सुहाग से जुड़ा हरतालिका तीज पर्व यानी तीजा अब करीब है, लेकिन इस पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है। तीजा से पहले खुशियों के चटख रंग खिल रहे हैं। इसी बीच राजधानी रायपुर में सोनकर समाज की महिलाओं ने तीज उत्सव को काफी इंज्वाय किया। फुगड़ी भी खेली। राजधानी रायपुर के अश्विनी नगर में आयोजित तीज उत्सव में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां की। इस कार्यक्रम में सोनकर समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष केसर सोनकर, उपाध्यक्ष दीक्षा सोनकर, अनिता साकार, सचिव सावित्री सोनकर, सहसचिव वंदना सोनकर और कार्यकारिणी सदस्य कुंती सोनकर सहित समाज की अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बताते चलें कि, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 सितंबर को छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं सुहाग की दीर्घायु की कामना के साथ पूरे 24 घंटे कठिन निर्जला व्रत करेंगी। साथ ही सोलह श्रृंगार करेंगी। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की अराधना के लिए समर्पित है। इसी क्रम में हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के बीच सोलह श्रृंगार करने की परंपरा भी सदियों पुरानी है। इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और गौरी शंकर को पूरे सोलह श्रृंगार भी पूजा के दौरान अर्पित करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद मांगती हैं।

सितम्बर 4, 2024 - 15:45
 0  26