राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम भिलाई रवाना, जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

अगस्त 1, 2025 - 13:49
 0  10
राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम भिलाई रवाना, जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम भिलाई रवाना, जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

महासमुंद - 25वीं छत्तीसगढ़ सब जूनियर बाॅलबैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 बालक एवं बालिका का आयोजन 1 से 3 अगस्त 2025 तक भिलाई में आयोजित किया गया हैं, जिसमें महासमुंद जिले की सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम शामिल होने आज रवाना हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेमचा महासमुंद के 20 खिलाड़ियों में गीताजंली साहू, सविता जोशी, महेश्वरी चंद्राकर, आकांक्षा कोसरे, डाली चंद्राकर, भूमि ध्रुव, टिकेश्वर यादव, ललीमा यादव, मोनिका निषाद, मानिका जगत एवं बालक टीम में सागर चंद्राकर, ढालेंद्र यादव, जीतू ध्रुव, मुकेश निषाद, भूपेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र साहू, तारेंद्र निर्मलकर, सुमित साहू, उज्जवल चंद्राकर, टिकेश्वर साहू व प्रशिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, यशवर्धन कहार तथा मैनेजर ओम प्रकाश ध्रुव, वर्षा कोसरे शामिल हैं। खिलाड़ियों को हॉकी एवं बॉल बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ उनको प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देने येतराम साहू जिला अध्यक्ष महासमुंद एवं जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड, राहुल चंद्राकर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, देवेंद्र चंद्राकर सरपंच बेमचा आनंद साहू जिला उपाध्यक्ष, मनोज धृतलहरे, पंकज चंद्राकर अध्यक्ष जिला एथलेटिक संघ, तन्मय लुनिया, अंकित लुनिया सह सचिव राज्य बाल बैडमिंटन संघ छत्तीसगढ़, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक बेमचा, विनोद कुमार वर्मा शिक्षक बेमचा ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद एक अच्छा प्लेटफार्म है, खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का जिसके माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तथा ओलंपिक में भी पदक जीतकर अपना और अपने पूरे परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं साथ ही साथ विभिन्न पदों पर भी आ सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलकूद की सारी जरूरतो को पूरा करने की कोशिश करेंगे जिससे वे आगे बढ़ सके। तन्मय लूनिया द्वारा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु खेल कीट सहयोग प्रदाय किया जिसे अतिथियों द्वारा वितरण कर आर्थिक सहयोग किया गया। खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि बेमचा विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संचालित अभ्यास केंद्र हैं, जिसे शासन की योजनान्तर्गत खेल सामग्री हॉकी, बॉल बैडमिंटन प्रदाय किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई, जिसमें योजना अंतर्गत 05 करोड़ लागत से मल्टीपरपज हॉल निर्माण हेतु बजट में शामिल होने प्रस्ताव भेजा गया है। योजना अंतर्गत शामिल खेलों को जो रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी से पंजीकृत हैं उन्हें अखिल भारतीय/राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु 02 लाख, जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु 1 लाख, विकासखंड स्तरीय हेतु 50 हजार, ग्राम पंचायत स्तर हेतु 25 हज़ार नियमानुसार देने का प्रावधान है। पंजीकृत खेलों को खेल सामग्री हेतु आर्थिक सहायता 25 हज़ार देने के प्रावधान हैं। योजना में शामिल खेलों में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अधिकतम 3 लाख रुपए देने के प्रावधान है। प्रतिभा खोज अंतर्गत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल वृत्ति देने के प्रावधान निहित है।ग्रामीण क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन खेल विभाग द्वारा खनिज मद से हॉकी खेल सामग्री प्रदाय किया गया है जिसके माध्यम से खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। शासन द्वारा जिला हॉकी संघ महासमुंद को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु राशि 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है। बेमचा में हॉकी खेल मैदान निर्माण हेतु कार्य किया जा रहा हैं।