प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ये हम सब का सौभाग्य है। कि देश की संसद में प्रधानमंत्री मोदी जी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है। हमारा देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। साथ ही पूरे विश्व में आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री में देश ही नहीं समूचे विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है जिसे पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। हम सभी देशवासी उनके दीर्घायु होने की कामना करते है।

सितम्बर 17, 2025 - 15:51
 0  17
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई