नगर पालिका कर्मचारियों को वार्डो में सफाई हेतु दिये आवश्यक निर्देश , पार्षद डोमन यादव

अमलेश्वर (Ashwani sahu)। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के भक्त माता कर्मा वार्ड 8 में दिवाली के पूर्व रोड़ ,नाली व वार्ड के अन्य जगहों पर सफाई पालिका कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा हैं जिसके लिए वार्ड पार्षद डोमन यादव ने महत्वपूर्ण एवं आवश्यक निर्देश भी दिए फलस्वरूप वार्डो हमेशा साफ सुथरा रहे साथ ही किसी प्रकार की कोई गंदगी न पनपे ,निर्देशो के अनुरूप ही पालिका के सफाई विभाग के प्रभारी अतिख खान कर्मचारियों से सक्रियता के साथ कार्य को अंजाम दे रहे है।वार्ड में सफाई रहने से किसी प्रकार की बीमारी का खतरा टल जाता हैं नालियों में गंदे पानी भरे होने के कारण विभिन्न प्रकार के कीड़ों का घेराव हो जाता है जिससे जनजीवन प्रभावित होता हैं इसके लिए नालियों में बीच बीच मे सेहत अच्छी बनी रहे इसके लिए आवश्यक छिड़काव भी अत्यंत जरूरी हैं।

अक्टूबर 17, 2025 - 12:43
 0  15
नगर पालिका कर्मचारियों को वार्डो में सफाई हेतु दिये आवश्यक निर्देश , पार्षद डोमन यादव
नगर पालिका कर्मचारियों को वार्डो में सफाई हेतु दिये आवश्यक निर्देश , पार्षद डोमन यादव