अमलेश्वर की शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि: SAGES की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती स्मृति दुबे को 'प्रवीण्य सूची में प्रथम' आने पर मिला सम्मान

अमलेश्वर (Ashwani sahu)। स्वामी आत्मानंद विद्यालय (SAGES) अमलेश्वर की प्रभारी प्राचार्य, श्रीमती स्मृति दुबे को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। श्रीमती दुबे ने हाल ही में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एम.एड. (Master of Education) की परीक्षा में शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय की प्रवीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दोहरी सफलता पर, उन्हें एक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के गरिमामय समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती दुबे को यह सम्मान माननीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और प्राचार्य श्री आलोक शर्मा ,श्री रथ सहायक संचालक के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। श्रीमती दुबे की केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक ही सीमित नहीं है। उन्हें भारतीय संविधान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जो भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी गहरी समझ और वैचारिक स्पष्टता को दर्शाता है। इस अवसर पर, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने श्रीमती दुबे की लगन, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य श्री आलोक शर्मा ने इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। श्रीमती दुबे की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है। साथ ही खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान अर्जित किया गया था।इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा अंबष्ट के निर्देशन में संपादक मंडल की सदस्या भी रहीं जिनके संपादन द्वारा निर्मित महाविद्यालयीन पत्रिका अपराजिता का भी विमोचन इस अवसर पर किया गया। महाविद्यालय से सभी सम्माननीय गुरुजनों श्रीमती भावना चौहान, श्रीमती कल्पना देशमुख, डा सीमा अग्रवाल,श्रीमती शेफाली मिश्रा , डॉ अर्चना वर्मा, डॉ डी के बोदले,श्रीमती एम. विजयलक्ष्मी , श्रीमती अनुपमा अंबष्ट श्री शांतनु बिस्वास , श्रीमती सांत्वना शुक्ला , श्री सतीश तिवारी , श्री आलोक शुक्ला , श्रीमती सुलेखा बघेल , डॉ. लता मिश्रा , डॉ. भावना बैरागी , श्रीमती मंजूषा तिवारी, श्रीमती स्वाति गुप्ता , श्रीमती सुमन सिंह , श्रीमती मधु दानी , श्रीमती योगेश्वरी महाडिक, श्रीमती सुलभा उपाध्याय , श्री संतोष कुमार वर्मा, श्रीमती रुखमणि सोनी, श्रीमती स्वीटी चंद्राकर, श्रीमती श्वेता सिंह,श्रीमती संगीता कर्मकार सभी ने बधाई दी।

अक्टूबर 20, 2025 - 16:28
अक्टूबर 20, 2025 - 16:29
 0  23
अमलेश्वर की शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि: SAGES की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती स्मृति दुबे को 'प्रवीण्य सूची में प्रथम' आने पर मिला सम्मान
अमलेश्वर की शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि: SAGES की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती स्मृति दुबे को 'प्रवीण्य सूची में प्रथम' आने पर मिला सम्मान
अमलेश्वर की शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि: SAGES की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती स्मृति दुबे को 'प्रवीण्य सूची में प्रथम' आने पर मिला सम्मान