*माँ भद्रकाली जिला मानस संघ ने सम्पन्न किया राज्यस्तरीय व्याख्यानमाला**, *चारों तहसीलों में एक साथ सम्पन्न हुई मानस व्याख्यान माला प्रतियोगिता*

बेमेतरा:- माँ भद्रकाली जिला मानस संघ, बेमेतरा के तत्वावधान में जिले की चारों तहसील मुख्यालयों में एक ही दिन, एक ही समय पर मानस व्याख्यान माला प्रतियोगिता का भव्य एवं अनुकरणीय आयोजन किया गया। यह अभिनव प्रयोग जिले के सांस्कृतिक व मानस जगत में एक नई मिसाल के रूप में सामने आया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जिले सहित अंतरजिला से कुल 151 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी तहसीलों में एक साथ हुए इस आयोजन ने संगठनात्मक क्षमता, समन्वय एवं मानस परंपरा के प्रति समर्पण को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। *बेमेतरा का आयोजन मुख्यालय में ही सम्पन्न* बेमेतरा ब्लॉक का आयोजन गांधी भवन, बेमेतरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय सिंहा (अध्यक्ष, नगर पालिका बेमेतरा) एवं विशिष्ट अतिथि श्री लक्की साहू (पार्षद) उपस्थित रहे जिनका बिहारीलाल यादव मां भद्रकाली तहसील मानस संघ बेमेतरा ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र और श्रीफल से स्वागत किया। अतिथियों ने माँ भद्रकाली जिला मानस संघ के इस नवाचार की सराहना करते हुए जिले में भविष्य में विशाल मानस महोत्सव आयोजित करने के संकल्प की प्रशंसा की। *साजा का आयोजन मां चण्डीधाम करमू में हुआ सम्पन्न* साजा के आयोजन में मुख्य अतिथि अनिल सिंघानिया (संयोजक राम सेवा सत्संग समिति), संजय तिवारी (पूजारी चंडी मंदिर), दौलतनाथ योगी(सदस्य, मंदिर समिति) लोकनाथ पटेल(सरपंच करमू) पुन्नी तोरन यादव (सरपंच दर्री) उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, श्रवण कुमार साहू अध्यक्ष मां भद्रकाली तहसील मानस संघ साजा ने सभी का श्रीफल, अंगवस्त्र से स्वागत किया। **बेरला का आयोजन नया सिन्हा धर्म शाला मे हुआ सम्पन्न* बेरला के आयोजन मे देवलाल सिन्हा जिला अध्यक्ष माँ भद्रकाली जिला मान स संघ बेमेतरा शिवझड़ी सिन्हा पार्षद नगर बेरला विनय ताम्रकार राजकुमार ताम्रकार संरछक डा ईश्वर सिन्हा शालिक राम साहू छगन साहू डा बी आर साहू उत्तम साहू चंद्रिका वर्मा पंचराम साहू संतोष साहू उपस्थित होकर कार्यक्रम शुभारम्भ किया उत्तम साहू अध्यक्ष तहसील मानस संघ बेरला ने सभी का शाल श्री फल से स्वागत किया। *नवागढ़ का आयोजन साहू भवन में सम्पन्न हुआ* नवागढ़ में विशेष रूप से प्रेमू साहू(तहसील अध्यक्ष, साहू समाज नवागढ़) दीनबंधु साहू, संगठन उपाध्यक्ष, शान्तिलाल साहू, बिरेन्द्र साहू, गनपत ठाकुर, व जूठेल राम साहू के आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ, सभी अतिथियों का महेश कुमार साहू, अध्यक्ष मां भद्रकाली तहसील मानस संघ नवागढ़ ने श्रीफल, पुष्प एवं अंगवस्त्र से स्वागत व सम्मान किया। *द्वितीय एवं अंतिम चरण हेतु चयन* प्रथम चरण के पश्चात प्रत्येक ब्लॉक से पाँच–पाँच प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें द्वितीय एवं अंतिम चरण के लिए प्रवेश दिया गया, जिसकी प्रस्तुति खैरझिटीकला, साजा में आयोजित होगी। निर्णायक मंडल— श्री रिझन सेन, श्री अशोक मिश्रा, श्री ठोकेलाल देवांगन, डॉ. बी.आर. साहू, श्री प्रेमूलाल साहू, श्री खेलन सिंह राजपूत, श्री रविंद्र साहू, श्री माधव राम साहू एवं श्रीमती उत्तरा साहू— द्वारा चयन सूची संघ को सौंप दी गई। चयनित मानस मंडलियों की उल्लेखनीय सहभागिता चयनित मंडलियों में जिले एवं अंतरजिला की प्रतिष्ठित मानस मंडलियाँ शामिल रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से— श्री सुरेंद्र सिंहा (स्वांतः सुखाय मानस परिवार, छुईया), श्री लक्ष्मण चौहान (श्री राम सेवा सत्संग समिति, पीपरभट्ठा), श्री हितेंद्र साहू (श्री रघुनायक मानस मंडली, परसाही), श्री हरिराम साहू (राम रसिया मानस मंडली, चमारी), श्री बी.पी. यदु (माता रानी मानस मंडली, बसनी), श्री हरिश्चंद्र वर्मा (श्री विधि हरि हर मानस मंडली, भिंभौरी), श्री रोहित गंधर्व (विनय मानस मंडली, भिलौरी), श्री वेदराम साहू (नूतन मानस मंडली, धौराभाठा), श्री लतेल सिन्हा (नव श्रद्धा मानस मंडली, मांढर), श्री टीकाराम साहू (सरस्वती मानस मंडली, भाठादेवरी), डॉ. श्री लोकेश साहू (शिव शक्ति मानस मंडली, खमरिया-धमतरी), श्रीमती हेमलता साहू (नव दीप बालिका मानस मंडली, अंबागढ़ चौकी), डॉ. श्री ओंकार चंद्राकर (गुरु कृपा मानस मंडली, सूखाताल) सहित अन्य मंडलियाँ सम्मिलित रहीं। संघ पदाधिकारियों की भूमिका जिला अध्यक्ष श्री देवलाल सिन्हा ने मानस संदेश के माध्यम से सभी ब्लॉकों के आयोजनों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के मानस साधकों व कला पथिकों को विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम प्रभारी— धनेश वर्मा (बेमेतरा), माखन साहू (बेरला), डॉ. ओंकार चंद्राकर (साजा), डोमन साहू (नवागढ़)— ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। संचालन में कल्याणी सेन, लोकेन्द्र सेन, लखन वर्मा, संतोष साहू , रवि मानिकपुरी ने प्रभावी भूमिका निभाई। जिला संघ के समन्वयक श्री विष्णु साहू सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं— बिहारी लाल यादव, छगन साहू, उत्तम साहू, महेश साहू, राजकुमार ताम्रकार, खेलन साहू एवं अन्य— ने आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। भारी संख्या में उपस्थिति कार्यक्रम में जिले की पंजीकृत मानस मंडलियों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बन सका।

दिसम्बर 18, 2025 - 19:45
 0  8
*माँ भद्रकाली जिला मानस संघ ने सम्पन्न किया राज्यस्तरीय व्याख्यानमाला**, *चारों तहसीलों में एक साथ सम्पन्न हुई मानस व्याख्यान माला प्रतियोगिता*