**बैंक प्रशासन दिसंबर 25 का पेंशन एक सप्ताह अंदर भुगतान करे**

रायपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट पाई-पाई के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले के पेंशनर्स को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना सभी बैंकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को उनका अधिकार मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान मानवता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। बैठक मे कलेक्टर ने बैंक प्रशासन लापरवाही पर जमकर नाराजगी जताई एवं माह दिसंबर 25 के पेंशन भुगतान में देरी के लिए बैंक प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिलना तथा बुजुर्ग पेंशनरों से बैंक का चक्कर को अनावश्यक अनुचित बताते हुए बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों से कहा पेंशन का पैसा शासन बैंक को देती है आप केवल माध्यम है और अभी तक राशि पेंशनर को नहीं मिला है उनका ब्याज कौन देगा। उन्होंने कहा जीवित प्रमाणपत्र का मतलब पेंशनर जीवित है या नही इसका प्रमाण है परंतु इसके लिये अनावश्यक डाकूमेंट के अभाव मे पेंशन रोकना इन बुजुर्गो को जानबूझ कर परेशान करना है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह दिसंबर 25 के पेंशन भुगतान से वंचित पेंशनरों और परिवार पेंशनरों का पेंशन हर हाल में एक सप्ताह के अंदर खाते में जमा हो जाना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक काउंटर की व्यवस्था अनिवार्य है। साथ ही डोर-स्टेप बैंकिंग सुविधा के माध्यम से ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो स्वयं बैंक आने में असमर्थ हैं, उन्हें घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र, ई-केवाईसी, नकद भुगतान एवं अन्य आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। डिजिटल लेन-देन के संबंध में बताया गया कि ऑनलाइन भुगतान करते समय सुरक्षा की दृष्टि से ट्रांजैक्शन पिन प्रत्येक छह माह में बदलना आवश्यक है। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध अथवा डिजिटल लेन-देन से जुड़े मामलों में 1930 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं अग्रणी जिला बैंक के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनरों की सुविधा हेतु जीवन प्रमाण (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) शिविर का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने सहभागिता कर डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवाया। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव तथा रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने कहा है कि यह बैठक बहुत ही सार्थक रहा। इसके लिए कलेक्टर गौरव सिंह के जैसे संवेदनशील कलेक्टर की हर जगह जरूरत है जो इसी प्रकार पेंशनरों की समस्याओ पर बैठक आयोजित करे। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहल पर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर स्थित रेडक्रास सोसाइटी के सभागार में रविवार 19 जनवरी 26 को आयोजित पेंशनर्स हितैषी इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक और सभी राष्ट्रीकृत बैंक अधिकारी , जिला पंचायत रायपुर के सीईओ कुमार विश्वरंजन, आयोजन के प्रभारी लीड बैंक अधिकारी मोहम्मद मोफिज, तथा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश से बी के वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष आर जी बोहरे, बिलासपुर से जे पी शुक्ला, अंबिकापुर से प्रदीप सोनी, जगदलपुर बस्तर से किशोर जाधव, दुर्ग से पी आर साहू, कोरबा से एम एल यादव सहित अन्य पदाधिकारी लोचन पांडेय, आर के टंडन, एम एन पाठक, ओ डी शर्मा, बी एस दसमेर,अनिल पाठक, वंदना मिश्रा,आर के नारद,अनिल तिवारी, शरद काले ,एन के कनौजे, व्ही टी सत्यम,शरदअग्रवाल, एम आर राम वर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, टी एल चंद्राकर आदि के साथ सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका पेंशनरों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर के दौरान संबंधित बैंकों के अधिकारियों, पेंशन विभाग के प्रतिनिधियों एवं तकनीकी कर्मियों द्वारा पेंशनरों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। पेंशनरों ने सुव्यवस्थित आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं बैंक प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया।

जनवरी 20, 2026 - 16:36
 0  8
**बैंक प्रशासन दिसंबर 25 का पेंशन एक सप्ताह अंदर भुगतान करे**
**बैंक प्रशासन दिसंबर 25 का पेंशन एक सप्ताह अंदर भुगतान करे**
**बैंक प्रशासन दिसंबर 25 का पेंशन एक सप्ताह अंदर भुगतान करे**