दरबार मोख़ली मंडल में संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यसमिति की बैठक

(Ashwani sahu)दरबार मोख़ली मंडल में संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यसमिति की बैठक रखी गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज विश्राम गृह दरबार मोख़ली में कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्षोल्लास के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशीयां मनाया गया। हम सभी कार्यकर्ता आशा करते हैं कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक कुशलता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ भाजपा निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। आपके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।आपका नेतृत्व राष्ट्र, संगठन और समस्त कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,महामंत्रीद्वय डॉ.सुरेश साहू,भागवत सिंहा, उपाध्यक्ष आशीष बंछोर, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, उपाध्यक्ष संतोषी देशलहरे, संयोजक सतीश नायक,गजेंद्र सिन्हा,सोनाली वर्मा,महेंद्र यदु,रामचंद वर्मा, मनेंद्र वैष्णव,पुष्पराज ठाकुर,प्रेमलाल साहू सहित कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।

जनवरी 21, 2026 - 18:40
 0  37
दरबार मोख़ली मंडल में संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यसमिति की बैठक