अजीत पवार के निधन पर आया PM मोदी का पहला बयान, जानें उन्होंने क्या कहा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार का बुधवार को एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। वह सुबह मुंबई से अपने गृहनगर बारामती के लिए एक चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें अजीत पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटनास्थल पर विमान के टुकड़े बिखर गए और चारों ओर घना धुआं फैल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। एपायलट ने रनवे के पास खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) की जानकारी दी थी। लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और यह दर्दनाक हादसा हुआ।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा- श्री अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था। उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

जनवरी 28, 2026 - 11:39
जनवरी 28, 2026 - 11:42
 0  39
अजीत पवार के निधन पर आया PM मोदी का पहला बयान, जानें उन्होंने क्या कहा