*शिक्षा विभाग पाटन द्वारा गणतंत्र दिवस में शिक्षकों एवं लिपिक का किया सम्मान*

विकासखंड पाटन में 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन सर जी , बीआरसी पाटन श्री खिलावन चोपड़िया , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे , श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, श्रीमती सरिता देशलहरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी, उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पण भाव से सेवा देने वाले प्रधानपाठक श्री विरेंद्र कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, श्री छत्तर राम ठाकुर प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला झीट, श्रीमती शशिकला वर्मा प्रधानपाठक प्राथमिक शाला असोगा, श्री टेकेश्वर प्रसाद यदू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खपरी, श्री प्रदीप कुमार वर्मा शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया ड, श्री रोशन देशमुख संकुल समन्वयक बालक पाटन, श्री नितेश कुमार साहू संकुल समन्वयक गोड़पेंडरी, श्री माखनलाल वासनिक सहायक ग्रेड 3 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, श्री रवि कुमार ठाकुर सहायक ग्रेड 3 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन सर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री खिलावन चोपड़िया बीआरसी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी के भविष्य के निर्माता होते हैं उनके संपूर्ण परिश्रम एवं अनुशासन से ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव हो पाती है। नवाचारी शिक्षक विरेन्द्र कुमार साहू ने अपनी मौलिक रचना देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दिया गया। कार्यक्रम की संचालन श्री टिकेंद्र नाथ वर्मा सहायक ग्रेड 2 के द्वारा किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें राष्ट्रहित एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रेरित करना है। समारोह में विकासखंड कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण देशभक्ति एवं उत्साह पूर्ण प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जनवरी 28, 2026 - 11:33
 0  14
*शिक्षा विभाग पाटन द्वारा गणतंत्र दिवस में शिक्षकों एवं लिपिक का किया सम्मान*