*यूजीसी नियम पर विपक्षी बोले, कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकती भाजपा*

हरदोई: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा नियमों में किए गए परिवर्तन पर जहां भाजपा जिलाध्यक्ष इसे बुद्धिजीवियों का फैसला बताते हुए कुछ कमेंट करने से बचे तो सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा को आड़े यूजीसी द्वारा नियमों में किया गया परिवर्तन भाजपा के बुद्धिजीवियों ने सोच समझकर शिक्षा के हित में लिया गया निर्णय है। इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण बनेगी। भाजपा हमेशा शिक्षा सुधार के पक्ष में रही है, जो भी फैसला है उससे समाज का भला ही होगा। - अजीत सिंह बब्बन, जिलाध्यक्ष भाजपा हाथों लिया है। कहा कि भाजपा ने तो हमेशा बांटने की राजनीति की, तो अब छात्रों को बंटने के काम में लगी है। बसपा जिलाध्यक्ष ने कोई कमेंट तो नहीं किया पर इतना जरूर कहा कि समाज को बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति करनी चाहिए। भाजपा की नीति शुरू से ही बांटने की रही है। अब शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों के बीच खाई पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। यूजीसी नियमों में बदलाव करके भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य असमंजस में डाल रही है। कहा जाए तो भाजपा हमेशा ऐसा काम करती है, जिस पर देश गुमराह रहे और मुद्दों की तरफ निगाह न जाए। शराफत अली, जिलाध्यक्ष सपा केंद्र सरकार को शिक्षा से जुड़े ऐसे निर्णय लेने चाहिए, जिससे सर्व समाज का हित सुनिश्चित हो। यूजीसी के नियमों में परिवर्तन करते समय सभी वर्गों और छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी फैसले से असंतुलन नहीं पैदा होना चाहिए। सरकार को चाहिए कि समाज को जोड़ने का काम करे।- सूर्यकांत निराला, जिलाध्यक्ष बसपा यूजीसी के नियमों में बदलाव शिक्षा को समावेशी बनाने के बजाय विभाजन की ओर ले जा रहा है। भाजपा सरकार हर क्षेत्र में समाज को बांटने का काम कर रही है। अब छात्रों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भाजपा कुर्सी की राजनीति में अभी तक तो समाज को बांट रही थी, अब तो पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी बांटने में लगी है। -विक्रम पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस केंद्र सरकार को यूजीसी कानून को वापस लेना चाहिए। शिक्षा संस्थानों का काम ज्ञान देना और समरसता बढ़ाना है, न कि नए नियमों के जरिए छात्रों को वर्गों में बांटना। सरकार को चाहिए कि वह शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दे, न कि ऐसे कानून थोपे जिससे भविष्य अंधकारमय हो जाए। -शिवम द्विवेदी, अध्यक्ष प्रहलाद नगरी

जनवरी 28, 2026 - 16:39
 0  24
*यूजीसी नियम पर विपक्षी बोले, कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकती भाजपा*