*AKF PLANTSCIENCES PVT. LTD., कुम्हारी में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय कृषि नेतृत्व का दौरा*

कुम्हारी (छत्तीसगढ़), कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत AKF *PLANTSCIENCES* PVT. LTD., कुम्हारी में आज एक महत्वपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विजय शर्मा, एवं शिक्षा मन्त्री श्री गजेंद्र यादव ने कृषि परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर अतिथियों ने AKF PLANTSCIENCES द्वारा कृषि अनुसंधान, उन्नत कृषि इनपुट, जैविक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें आधुनिक तकनीकों, किसानों के लिए विकसित उत्पादों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार के उद्योग किसानों को नई तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने राज्य में कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन में AKF PLANTSCIENCES के योगदान की प्रशंसा की। दौरे के दौरान अतिथियों ने कंपनी के प्लांट, अनुसंधान इकाइयों एवं उत्पादन प्रक्रियाओं का अवलोकन किया तथा किसानों के हित में ऐसे प्रयासों को और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। AKF PLANTSCIENCES PVT. LTD. दिलीप चौहान, अनिल चौहान, सुनील चौहान, विजय चौहान, प्रभात चौहान, राठौड़ कृषि फार्म गिरीश राठौड़ लोहान कृषि फार्म से लोहान जी चावड़ा कृषि फार्म अभिषेक चावड़ा और भी उत्कृष्ट कृषक एवं प्रबंधन ने सभी माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी भविष्य में भी किसानों, कृषि विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करती रहेगी।

फ़रवरी 1, 2026 - 08:12
 0  18
*AKF PLANTSCIENCES PVT. LTD., कुम्हारी में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय कृषि नेतृत्व का दौरा*
*AKF PLANTSCIENCES PVT. LTD., कुम्हारी में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय कृषि नेतृत्व का दौरा*
*AKF PLANTSCIENCES PVT. LTD., कुम्हारी में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय कृषि नेतृत्व का दौरा*