भक्त माता कर्मा की 1010 वीं जयंती के अवसर पर तहसील साहू संघ द्वारा विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन भरर में , भव्य होगा आयोजन

भरर ,पाटन (Ashwani Sahu )-: तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति तहसील के पांचो परिक्षेत्र में से एक परिक्षेत्र में आयोजित किया जाता है। उसी क्रम में इस वर्ष जामगांव आर परिक्षेत्र के स्थानीय साहू समाज ग्राम भरर में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए 30 जनवरी को तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा आवश्यक बैठक रखा गया। बैठक में तहसील के पदाधिकारियों के द्वारा 25 एवं 26 अप्रैल को विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन ग्राम भरर में करने की सहमति बनी जिस पर उपस्थित सदन के सदस्यों ने समर्थन देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि इस वर्ष भक्त माता कर्मा की 1010 वीं जयंती के साथ महिला सम्मेलन का भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस 25 अप्रैल कलश यात्रा के साथ महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। तत्पश्चात दूसरे सत्र में 26 अप्रैल को मां कर्मा की महाआरती के साथ सामूहिक आदर्श विवाह उपस्थित वर वधु जोड़ा का संपन्न होगा एवं अतिथियों का आगमन उद्बोधन एवं वर वधु की विदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा जिसकी तैयारी तहसील साहू संघ पाटन जामगांव आर परिक्षेत्र स्थानीय साहू समाज भरर के द्वारा किया जाएगा।आने वाले समय में अब कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठक का दौर जारी रहेगा और अन्य गतिविधी पर चर्चा होगी। तहसील अध्यक्ष श्री साहू ने आगे कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले सामुहिक आदर्श विवाह में सामाजिक लोगो से शादी करने का आग्रह किया है साथ ही इकाई और परिक्षेत्र के अध्यक्ष गणों से वर वधु को आदर्श विवाह में शामिल करने के लिए प्रेरित करने का निवेदन किया।जिससे ज्यादा से ज्यादा जोड़ा शामिल किया जा सके।स्थानीय स्तर पर जोर शोर से कार्य करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस अवसर पर जिला साहू संघ महासचिव अश्वनी साहू, तहसील उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू,विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, भुनेश्वरी साहू तहसील साहू संघ पाटन महासचिव महेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू, परिक्षेत्रिय अध्यक्ष टेसराम साहू सहित, गंगादीन साहू,डॉ सुरेश कुमार साहू ,श्रीमती गीता साहू, दिलीप साहू , श्रीमती हेमलता साहू, विनोद साहू, रोहित साहू , मधुकांत साहू , योगेश साहू ,श्रीमती कोमिन साहू , श्रीमती खेमलता साहू, श्रीमती कालिन्दी साहू, छन्नू लाल साहू , राजेन्द्र साहू , रमेश कुमार साहू, धनेश्वर साहू , मुकेश साहू, गैंद सिंग साहू , संजू साहू, हितेन्द्र कुमार साहू, बीरेन्द्र साहू, शीतल साहू, युगल साहू, साथ ही अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फ़रवरी 3, 2026 - 10:47
फ़रवरी 3, 2026 - 10:52
 0  56
भक्त माता कर्मा की 1010 वीं जयंती के अवसर पर तहसील साहू संघ द्वारा विशाल कर्मा जयंती एवं  सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन भरर में , भव्य होगा आयोजन