*होली के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन*

हरदोई। होली पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष भक्त प्रहलाद जी की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा रविवार 15 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा का शुभारंभ ए-225, आवास विकास कॉलोनी स्थित सामुदायिक पार्क से होगा। वहां से यात्रा सिनेमा चौराहा और बड़ा चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा पहुंचेगी, जहां इसका विश्राम किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

फ़रवरी 5, 2026 - 18:44
 0  9
*होली के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन*