कृषि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स के डीआर के आदेश और ग्रेजुटी भुगतान की बाधा शीघ्र दूर होगी - कुलपति डॉ गिरीश चंदेल

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने कृषि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स की समस्या को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल से प्रशासनिक भवन के कुलपति कक्ष में सौहाद्रपूर्ण माहौल में गुरुवार को 35 मिनट लंबी चर्चा हुई। कुलपति ने बताया कि रुके हुए महंगाई राहत (डीआर) के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के अनुरूप जल्दी जारी कर दिए जाएंगे और उन्होंने भरोसा जताया कि सेवानिवृत प्रोफेसरों के ग्रेज्युटी भुगतान में आ रही तकनीकी बाधा शीघ्र दूर होगी क्योंकि इसके लिए शासन स्तर पर कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर एक समिति का गठन किया गया है जो तकनीकी समस्या को सुलझाने के दिशा में निर्णय लेगी। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुलपति से मिलने से पूर्व कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित गेस्ट हाउस में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, महामंत्री अनिल गोल्हानी, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी तथा जिला रायपुर के सचिव ओ डी शर्मा के साथ विश्वविद्यालय के पेंशनर्स अध्यक्ष डॉ एन के चौबे अन्य रिटायर्ड प्रोफेसरों के साथ बैठक हुई।बैठक में सेवानिवृत होने के बाद आर्थिक भुगतान को लेकर हो रही देरी के कारण और निदान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मामले को लेकर कुलपति डॉ गिरीश चंदेल से भेंट करने का निर्णय लिया गया और निराकरण नहीं होने पर कुलाधिपति राज्यपाल से मिलने पर सहमति के साथ यह भी तय किया गया है। डी आर का समय पर भुगतान के साथ साथ ग्रेज्युटी, अवकाश नकदीकरण, पूर्ण पेंशन आदि मामलों को आंदोलन करने पर विचार किया गया और कुलपति डॉ गिरीश चंदेल के द्वारा चर्चा के दौरान दी गई भरोसा का मान रहते हुए लगभग 3 माह तक सभी अग्रिम सभी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

फ़रवरी 7, 2026 - 12:12
 0  54
कृषि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स के डीआर के आदेश और ग्रेजुटी भुगतान की बाधा शीघ्र  दूर होगी - कुलपति डॉ गिरीश चंदेल