*ग्राम बरगा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह श्रद्धा व भक्ति भाव से संपन्न*

थानखम्हरिया— समीपस्थ ग्राम बरगा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को भव्य जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ एवं विधिवत आरती के साथ की गई, जिसमें गुरु रविदास जी के विचारों एवं आदर्शों का स्मरण किया गया। इसके पश्चात शाम से देर रात्रि तक रविदास भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्राम एरमशाही (पोस्ट घुरसेना, तह. नवागढ़) से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री भुरवा लहरे द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से गुरु रविदास जी के संदेश—समता, सत्य, प्रेम और मानवता—को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें सरपंच नन्दकुमारी ठाकुर, उपसरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू , पूर्व सरपंच बल्लुनोहर पाल, पूर्व सरपंच लच्छीराम साहू, ग्राम पटेल राजकुमार साहू, डाॅ सुशील श्रीवास, खेमसिंह वर्मा, भागवत साहू ,अंतराम साहू पंचगण मंगतु यादव, अशोक साहू, जोहन पाल, पंच प्रतिनिधि दादू साहू, भारती श्रवण साहू उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, युवक-युवतियों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा जिसमें पंचराम, प्यारेलाल, गणेश कुमार, भुखन, भुवन, केजूराम, बेदराम, नन्दकुमार, श्रवण लहरे, गिरजा, गंगासागर, संजय, पूरन, दिनदयाल, विनोद, नूतेन्द्र, संजय, गोदावरी सम्मिलित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे ग्राम बरगा में सामाजिक सद्भाव और भक्ति भाव का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।उक्त जानकारी गणेश तुरकाने ने दी।

फ़रवरी 8, 2026 - 22:53
 0  5
*ग्राम बरगा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह श्रद्धा व भक्ति भाव से संपन्न*