सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज का सदस्यता अभियान प्रारम्भ 35 समाज ने लिया सदस्यता हजारों सदस्य प्रदेश में बने,सतत जारी रहेगा सदस्य्ता अभियान - संयोजक जागेश्वर प्रसाद

रायपुर, ! महान राष्ट्रभक्त अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता" की रक्षा के लिये "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" की सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानियों के नेतृत्व में आज से प्रारंभ किया गया।कवर्धा जिला के बीहड़ आदिवासी अंचल के रेंगखार में दोपहर 2 बजे सभा लेकर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे, महेंद्र कौशिक,जगदम्बिका साहू,सुन्दर कौशिक, ठाकुरराम सिन्हा,श्यामूराम सेन आदि ने किया। यहाँ आदिवासी समाज, बैगा समाज,लोधी समाज, साहू समाज,राजपूत समाज,कुर्मी समाज, कोलता समाज, सतनामी समाज, पटेल समाज सहित अनेक समाज के किसानों ने 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता" की रक्षा के लिए सभी समाज एक मंच से संघर्ष करेंगे। इसी कड़ी में पाटन ब्लॉक के मोतीपुर, सांकरा, पाहंदा, झीट गांव में बैठक लेकर सदस्यता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी संयोजक जागेश्वर प्रसाद एवं शिवनारायण ताम्रकार ने किया। सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के संयोजक श्री जागेश्वर प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाहरी शोषक द्वारा छत्तीसगढ़ी महतारी को खंडित करने और हमारे पुरखा शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर के प्रतिमा को अपमानित करने एवं महान संत गुरु घासीदास जी, राज्य निर्माण के पुरोधा डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमाओं को मिट्टी-कीचड़ पोतकर अपमानित किया है!इसलिये सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज को संगठित कर एक साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया है। सभा के बाद विचारों से प्रभावित होकर 70-80 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही यह संकल्प लिया कि इस अंचल में हजारों की संख्या में सदस्य बनायेंगे और 26 जनवरी 2026 को आयोजित "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता" रथ यात्रा को सफल बनाकर बाहरी शोषक के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलायेंगे।इसी प्रकार से आदिवासी बाहुल्य तुमगाँव सिरपुर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी आदिवासी नेता किसान आंदोलन के प्रभारी अशोक कश्यप,छन्नूलाल साहू, बृजबिहारी साहू,दौलत ध्रुव,लीलाधर पटेल, घनश्याम पटेल,मंशाराम ध्रुव ने किया।इस क्षेत्र में ध्रुव समाज,बरिहा समाज, दिवान समाज,यादव समाज,पटेल समाज समाज,सेन समाज,साहू समाज के लगभग 100 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। नरहरपुर कांकेर में वेगेंद्र सोनवेर, केशरीमल के नेतृत्व में सदस्य बनाया गया!इस प्रकार से पूरे छत्तीसगढ़ में आज हजारों लोगों ने सदस्य बनकर सभी समाज के लोग एकता और सामाजिक समरसता की ओर आगे कदम बढ़ा कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के नारा को सार्थक बनाने का संकल्प को दोहराया है।

जनवरी 24, 2026 - 07:33
 0  17
सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज का सदस्यता अभियान प्रारम्भ 35 समाज ने लिया सदस्यता हजारों सदस्य प्रदेश में बने,सतत जारी रहेगा सदस्य्ता अभियान - संयोजक जागेश्वर प्रसाद
सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज का सदस्यता अभियान प्रारम्भ 35 समाज ने लिया सदस्यता हजारों सदस्य प्रदेश में बने,सतत जारी रहेगा सदस्य्ता अभियान - संयोजक जागेश्वर प्रसाद