छत्तीसगढ़ का बजट 'विकसित छत्तीसगढ़' की संकल्पना के अनुरूप और 'भाजपा संकल्प' का बजट-प्रशांत कुमार क्षीरसागर

बीजेपी पूरब मंडल मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ के बजट को 'विकसित छत्तीसगढ़' की संकल्पना के अनुरूप और 'भाजपा संकल्प' का बजट बताया है। बजट मुख्य बिंदु विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम संकल्प थीम ज्ञान और गति के बाद, इस बार का तीसरा बजट 'संकल्प' थीम पर आधारित है। यह बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना निवेश, कुशल मानव संसाधन और अंत्योदय को नई दिशा प्रदान करने वाला है। समाज के हर वर्ग को समर्पित: प्रशांत कुमार क्षीरसागर के अनुसार, यह बजट विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए बनाया गया है। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था: किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और पशुपालन को मजबूती देने पर केंद्रित यह बजट ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन को बढ़ावा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए बजट होगा ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। विकास की नई रफ्तार: शहर से लेकर गांव तक बुनियादी ढांचे में निवेश के माध्यम से प्रदेश के विकास को एक नई गति और दिशा मिलेगी।. भाजपा पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश को समृद्ध बनाने के संकल्प को पूरा करेगा।

फ़रवरी 25, 2026 - 19:17
 0  10