छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा छुईखदान में, सभा को महेंद्र कौशिक जगदंबा साहू ने संबोधित किये-लालाराम वर्मा

रायपुर । सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले आज "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा" का नेतृत्व छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कौशिक, जगदम्बा साहू, गणेश कौशिक, लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप ने किया। रथ यात्रा छुईखदान, जोगीदल्ली, बढ़ईटोला, पैडीकला, खैरागढ़, पीपरिया, भूलाटोला गांवों का भ्रमण किया। गांव-गांव की सभा को कवर्धा जिला के किसान नेता दाऊ महेंद्र कौशिक, जगदम्बा साहू, गणेश कौशिक, राज्य आंदोलनकारी लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप, बृजबिहारी साहू ने संबोधित किया एवं मंच संचालन लोक कलाकार लक्ष्मीनारायण निषाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ी महतारी रथ यात्रा के प्रभारी श्री लालाराम वर्मा ने कहा कि हम लोग पहले राज्य निर्माण के लिए किसानों की समस्या एवं अधिकारों के अनेकों बार छत्तीसगढ़ भर में रथ यात्रा के माध्य से किसानों, जवानों को जगाकर समस्याएं सुलझाने में सफल हुए हैं। अब इस बार छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता पर, छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के सम्मान पर बाहरी शोषकों द्वारा ठेस पहुंचाया गया है। उसी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में किसानों, जवानों एवं महिलाओं को जगाकर नया जन आंदोलन खड करने का अभियान चलाया जा रहा है। किसान नेता महेंद्र सिंह कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार से औद्योगिक प्रदूषण से छुईखदान के क्षेत्र की जन-जीवन, जल, जंगल को बचाने के लिए सभी किसान भाई पार्टीबंदी से ऊपर उठकर संगठित होकर संघर्ष किए हैं जिससे सफलता मिली है इस प्रकार छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता को रथ के लिए भी सभी छत्तीसगढ़िया भाइयों को एकजुट होने की जरूरत है ।

फ़रवरी 25, 2026 - 18:11
 0  13
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा छुईखदान में, सभा को  महेंद्र कौशिक जगदंबा साहू ने संबोधित किये-लालाराम वर्मा
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा छुईखदान में, सभा को  महेंद्र कौशिक जगदंबा साहू ने संबोधित किये-लालाराम वर्मा