किसान अपनी मांगों पर अडिग मजदूरों का कंधा से कंधा मिल कर देंगे साथ प्रस्ताव विधायक इस्तीफा दें - किसान मोर्चा

तुमगांव ।पुर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज राज्य आंदोलन कारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा और छत्तीसगढ़ी मजदूर संघ का संयुक्त रूप से बैठक आज 25 सितंबर 2024 को दोपहर 02 बजे खैरझिटी श्री राम जानकी मंदिर में बैठक आयोजित है। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया।(1) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड को खाली करना होगा।(2) करणी कृपा उद्योग के औद्योगिक प्रदूषण पर राज्य सरकार कार्यवाही कर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को कराए बंद।(3) करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट कारखाना छत्तीसगढ़ के नौजवानों की ले रहा है जान लोगों की जान की कीमत 230 रुपया प्रतिदिन जवाब दे जिलाधीश महासमुंद। (4)किसान मोर्चा मजदूर संघ ने दुर्घटना और विस्फोटक पर निम्नलिखित मुआवजा के साथ जीवन भर भरण पोषण की जवाबदारी कारखाना संचालक की होगी 18 से 25 वर्ष का नव युवक की कारखाना परिसर में मृत्यु होने पर एक करोड़ रूपया मुआवजा देना होगा, 25 से 30 वर्ष पर 90 लाख रुपया एवं परिवार का भरण पोषण,30 से 35 वर्ष तक का 80 लाख रुपया एवं 50 से ऊपर का 75 लाख रुपया एवं परिवार को पेंशन देना होगा।(5) अनिवार्य रूप से घटना पर एफआईआर करना होगा। बैठक के पश्चात शाम 5:00 बजे कंपनी गेट में किसान मोर्चा द्वारा कंपनी के संचालक निर्णय चौधरी,विमल खेतान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैली निकालकर श्रमिकों के लिए जन जागरण पर्चा वितरण किया गया। उपरोक्त बिंदुओं पर चर्चा के बाद सत्याग्रह स्थल पर प्रतिदिन धरना देंगे सत्याग्रही किसान।संविधान न्यायालय के निर्णय को नहीं मार रहा है करणी कृपा उद्योग के मालिक निर्णय चौधरी जवाब तो देना ही होगा न्यायालय को मनाना ही होगा।पुलिस अधीक्षक महासमुंद से किसान मजदूर करेंगे न्याय के लिए गुहार तुमगांव थाने में होगा प्रदर्शन।01 अक्टूबर को कंपनी के गेट में किसान मजदूर का होगा प्रदर्शन।आज के बैठक में प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल,दशरथ सिन्हा,नाथूराम सिंह,तोषण सिन्हा,धर्मेंद्र यादव, परसराम ध्रुव,अवध राम साहू, लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर,भोला साहू,कुमार बरिहा, दौलत ध्रुव,सुकालू सतनामी,पंचराम भास्कर,मिलन ध्रुव, ज्ञान सिंह,बेणीराम पटेल, बैसाखू सिन्हा, राधाबाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव, रामशिला पटेल, जमुना यदु, फुलेश्वरी बाई ,ललित साहू,सुखवारो साहू,हीराबाई यादव,खेमिन साहू आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

सितम्बर 26, 2024 - 13:18
 0  52
किसान अपनी मांगों पर अडिग मजदूरों का कंधा से कंधा मिल कर देंगे साथ प्रस्ताव विधायक इस्तीफा दें - किसान मोर्चा
किसान अपनी मांगों पर अडिग मजदूरों का कंधा से कंधा मिल कर देंगे साथ प्रस्ताव विधायक इस्तीफा दें - किसान मोर्चा