राज्य आंदोलनकारियों का 25 वां राज्योत्सव के लिए छसपा की 5 अक्टूबर को बैठक

रायपुर।हांडीपारा स्थित छत्तीसगढी भवन छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी स्थल रायपुर में छसपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 2:00 बजे रखी गई है।इस बैठक में 25 वां राज्योत्सव की पूर्ण रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का अलग-अलग प्रभारी एवं उप समिति का गठन किया जाएगा।बैठक की चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, दाऊ जी. पी. चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन,अशोक कश्यप,वेगेन्द्र सोनवेर,बृजबिहारी साहू,गोवर्धन वर्मा, महेंद्र कौशिक,श्यामुराम सेन,दशरथ सिन्हा,घनाराम साहू,हेमसागर पटेल, नारायण साहू,चंद्रप्रकाश साहू, राजपाल टंडन,गंगा प्रसाद कंवर आदि प्रमुख रूप से भाग लेंगे। 25 वां राज्योत्सव रके प्रभारी कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल दुबे के निर्देशन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीन उप समिति के प्रभारियों का गठन किया जाएगा।

अक्टूबर 4, 2024 - 22:15
 0  22
राज्य आंदोलनकारियों का 25 वां राज्योत्सव के लिए छसपा की 5 अक्टूबर को बैठक