राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

रायपुर।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज दिनांक 08/10/2024 दिन मंगलवार को कबीरधाम जिले के लोहारा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम रणबीरपुर में आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य संगठन में मजबूती एवं विस्तार छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वधान से राजधानी रायपुर में राज्योत्सव का रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारी एवं रूपरेखा किसान कि समस्या पर चर्चा एवं निराकरण के साथ ही 17/10/2024 को छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का जिला स्तरीय बैठक कृषि उपज मंडी में कवर्धा में आयोजित है। आज के बैठक में प्रमुख रूप राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी, किसान नेता राजेश बिसेन जी रायपुर,कबीरधाम जिला अध्यक्ष श्री महेन्द्र कौशिक जी, लोहारा ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर राम सिन्हा, बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष जगदंबिका साहू ,शुभकरण साहू, योगेश्वर शर्मा, राधेश्याम,मनीष वर्मा,भगत वर्मा, कुमार वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अक्टूबर 9, 2024 - 13:50
 0  78
राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक