जनदर्शन में किसान करेंगे सामूहिक आत्मदाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव होंगे जवाबदार-अनिल दुबे

रायपुर।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर,दिनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक,छन्नु साहू,नंदकुमार साहू, विमल ताम्रकार,बृजबिहारी साहू, गणपति पटेल,अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,चूड़ामणी पटेल,परसराम ध्रुव,जगदंबिका साहू,हेमसागर पटेल, डेविड चंद्राकर, नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव, रूपसिंग निषाद,लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर,तोषण सिन्हा, नरेशधीवर,दौलत ध्रुव,शत्रुघ्न बैरागी,प्यारेलाल धीवर,बोधन यादव, कुमार बरिहा,डोमार ध्रुव,करण साहू, शत्रुघ्न साहू,गणेश साहू,राम भजन नायक,भोला साहू,पुनीत साहू,अवध साहू,अमजद खान,अगर सिंह दीवान, घनश्याम पटेल,अलख साहू,फेकूराम सतनामी,डागालाल साहू,बैशाखू सिन्हा ने कहा है कि 01अक्टूबर को अवैध करणी कृपा पावर प्लांट के मुख्य गेट पर किसानों के सभा में हुए प्रस्ताव में सरकारी संपत्ति को जिला प्रशासन महासमुंद माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी अवैध करणी कृपा के संचालक निर्णय चौधरी से अवैध कब्जा भ्रष्टाचार कर करा रहा है। मुख्यमंत्री को किसानों ने दिया है आदेश की प्रति जनदर्शन में किसान करेंगे सामूहिक आत्मदाह विष्णु देव होंगे जवाबदार।संविधान का पालन कराना होगा। अवैध करणी कृपा पावर प्लांट के मुख्य गेट से सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान पदयात्रा कर राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।3 दिन पहले किसानों ने संगठित होकर विरोध कर रोक रखा है नेशनल हाईवे भारत सरकार की संपत्ति को।जिलाधीश महासमुंद दे जवाब क्या वे अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के नौकर हैं ? यह तो हद हो गई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है। किसान माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने संविधान का पालन कराने करेंगे उग्र प्रदर्शन जवाबदारी होगी विष्णु देव सरकार की।

नवंबर 15, 2024 - 14:38
 0  62
जनदर्शन में किसान करेंगे सामूहिक आत्मदाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव होंगे जवाबदार-अनिल दुबे