छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान किसान-छात्र की बैठक सम्पन्न

जनवरी 6, 2025 - 14:58
 0  35
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान किसान-छात्र की बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान किसान-छात्र की बैठक सम्पन्न

तुमगांव। करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के  औद्योगिक प्रदूषण, अवैधानिक कार्यो के विरुद्ध आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान किसान-छात्र की बैठक 5 जनवरी को शाम 5 बजे राम जानकी मन्दिर खैरझिटी में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने की।

बैठक में प्रमुख रूप से माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने जिसमें काबिल कास्त भूमि, शासकीय भूमि, आदिवासी भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि, किसानों की भूमि करणी कृपा पावर प्रायवेट लिमिटेड के औद्योगिक प्रदूषण के चलते क्षेत्र के फसल, खेती बाड़ी, कुंआ, नाला, तालाब, घर हो रहे हैं काला और बर्बाद। मानव जीवन के साथ ही पशुओं का जीवन में हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही करणी कृपा उद्योग के अवैधानिक कार्यो के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति  पर चर्चा की गई। साय सरकार पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्या के बाद शासकीय भूमि पर हत्यारों का कब्जा बताकर चलवाया बुलडोजर। करणी कृपा उद्योग पर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी क्यों नहीं चलवा रहा बुलडोजर, किसी हादसा का इंतजार कर रही है साय सरकार। 24 जनवरी को जिलाधीश कार्यालय महासमुंद किसान, छात्र कुच करेंगे। मुख्यमंत्री के महासमुंद आगमन पर सत्याग्रही किसान 8 अगस्त को जनदर्शन में मुख्यमंत्री को दिये गये प्रमाणित ज्ञापन पर स्मरण ज्ञापन देकर आज तक किये गये कार्यवाही का जबाब पूछेगे और जनदर्शन चालू कराने निवेदन करेंगे। 

बैठक में प्रमुख रूप से किसान नेता छन्नूलाल साहू, बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,तोशन सिन्हा,लीलाधर पटेल,दौलत ध्रुव,धर्मेंद्र यादव,करण साहू,उदय चंद्राकर,गणेश साहू, इंदर मन साहू,सुकालू सतनामी, कुमार बरिहा,भुनेश्वर यादव,प्रहलाद ध्रुव, शत्रुघन बैरागी,बोधन यादव,इंदल पटेल,डेरहु साहू,संतोष यादव,बिसरु ध्रुव, निखिल साहू,राधाबाई सिन्हा, टुकेश्वरी ध्रुव,धनेश्वरी यादव,रमशिला पटेल,उर्मिला यादव,बनवास यादव, पुसबैया धीवर,मोहनबाई जलछत्री,रामबाई ध्रुव,जमुना यदु, ठगन सिन्हा, कुलेश्वरी यादव, चंद्रोतिन यादव सहित 19 गाँव के किसान, महिला किसान,छात्र प्रतिनिधि शामिल थे।