विकास कार्यों के दम पर टिकट मिलने का है विश्वास, पूर्व सरपंच गौरी हीरालाल साहू ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 13 भोथली से की दावेदारी

जनवरी 20, 2025 - 14:22
 0  57
विकास कार्यों के दम पर टिकट मिलने का है विश्वास, पूर्व सरपंच गौरी हीरालाल साहू ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 13 भोथली से की दावेदारी

अमलेशवर (अश्वनी साहू)। नगर पालिका क्षेत्र भोथली, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती गौरी हीरालाल साहू ने पार्षद पद चुनाव के लिए भाजपा से अपने टिकट के लिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नाम, चुनाव प्रभारी  पूनम चंद्राकर के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दिये  है। श्रीमती गौरी साहू जो कि पूर्व में सन 2019 से 24 तक अपने ग्राम भोथली की ग्राम पंचायत की सरपंच भी  रही है। इस दौरान उन्होंने अपने गांव की प्रमुख समस्याएं बिजली, पानी, नाली सड़क एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के राशन कार्ड एवं जनकल्याणकारी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाई है। साथ ही उन्होंने आवास  के लिए पात्र  हितग्राहियों को भी शासन  द्वारा आवास  दिलाई है, जहां तक हो सके उन्होंने अपनी सरपंच कार्यकाल के समय आमजन की सभी समस्याओं को जहां तक हो सके दूर करने की कोशिश किए हैं। साथ ही उन्होंने अपने पति हीरालाल जी साहू ने भारतीय जनता पार्टी के सभी जन कल्याणकारी कार्यो के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में पार्टी का विशेष सहयोग किया है। इन सब परिस्थिति  को देखते हुए उन्हें वार्ड क्रमांक 13, महात्मा गाँधी वार्ड  से पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से अपनी  टिकट मिलने का पूरा विश्वास है, और उन्होंने अपने वार्ड क्रमाँक 13 से अपनी  जीत का दावा भी किए हैं।