रायपुर के आर्टिस्ट ने राजस्थान मे अपनी रंगोली कला का किया प्रदर्शन, जिस हेतु विश्वप्रख्यात प्रवक्ता बीके शिवानी द्वारा किया गया सम्मान

जनवरी 29, 2025 - 15:28
 0  50
रायपुर के आर्टिस्ट ने राजस्थान मे अपनी रंगोली कला का किया प्रदर्शन, जिस हेतु विश्वप्रख्यात प्रवक्ता बीके  शिवानी द्वारा किया गया सम्मान

राजधानी रायपुर के आर्टिस्ट बीके हितेंद्र देवांगन ने राजस्थान स्थित आबू रोड के प्रजापिता ब्रह्माकुमारिस् मान सरोवर प्रांगण मे 26 जनवरी के अवसर पर भारत माँ को समर्पित अद्भुत मनोरम रंगोली बनाकर रायपुर छ. ग. को गौरवंवित् किया | इस रंगोली का अनावरण स्वयम अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक प्रवक्ता बीके शिवानी ने किया | इस हेतु पुष्प गुच्छ व उपहार के साथ आर्टिस्ट का सम्मान किया गया| आर्टिस्ट हितेंद्र लगभग 20 साल से कला का अभ्यास कर रहे है | उनके अनुसार राजयोग के द्वारा अपनी कला मे कुशलता हासिल की है | यह रंगोली 192 वर्गफीट क्षेत्र फल मे बनाया गया | जिसमे 84 किलो रंगोली का उपयोग किया गया व बनाने मे 58 घंटे का समय लगा | राजस्थान मे पहली बार कला का यह अनोखा रूप " रियालिस्टिक रंगोली "लोगो मे आकर्षण का केंद्र बना रहा व छ ग की अलग रूप से पहचान बनाने मे सफल हुई|