6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के आयोजन को लेकर दरबार मोख़ली मंडल की बैठक

अप्रैल 5, 2025 - 13:40
 0  35
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के आयोजन को लेकर दरबार मोख़ली मंडल की बैठक
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के आयोजन को लेकर दरबार मोख़ली मंडल की बैठक


 दरबार मोखली  - पाटन  (अश्वनी साहू ) राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा  के निर्देशानुसार 6अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर  विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने के लिए आज दरबार मोख़ली मंडल का बैठक  रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तेलचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया।स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने दिया। दरबार मोखली मंडल के बैठक प्रभारी अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री साजन जोसेफ ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दिया। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने भी संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के 45वर्षों के सफर को तय कर आज कैसे विश्व की आज सबसे बड़े पार्टी के रूप में स्थापित हुआ उनकी जानकारी साझा किया।
  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक पारखत साहू, सह संयोजक राम सुमेर ठाकुर,  डॉ.सुरेश साहू, येगवेंद्र साहू, पुष्कर साहू,अंगेश सिन्हा, संतोष गिरवानी, बलभद्र वर्मा, बलवंत वर्मा, नेहरू साहू,मुन्ना पाल, गजेंद्र सिंहा, रमेश बंछोर, आकाश कामडे , रामचंद्र वर्मा,दानी वर्मा, दुनेश्वर साहू,धीरज मिश्रा,मुकुंद विश्वकर्मा, परमेश्वर निषाद,तामेश्वर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।