गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ज़ुम्बा सेशन का आयोजन

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी के खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्राओं के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए विशेष ज़ुम्बा सेशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्राओं को शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ मानसिक प्रफुल्लता एवं उत्साह प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। इस अवसर पर ज़ुम्बा ट्रेनर श्री हितेश यादव, महासमुंद तथा उनकी प्रशिक्षक टीम की सदस्याएँ सुश्री मनीषा साहू, सुश्री दिशा दीवान और सुश्री रक्षा सलाम ने छात्राओं को विभिन्न आकर्षक व मनोरंजक ज़ुम्बा स्टेप्स सिखाए। उनकी ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति से पूरा माहौल जोश और उमंग से सराबोर हो गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया तथा फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस न केवल मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की स्मृति का अवसर है बल्कि यह हमें खेल और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि नियमित व्यायाम, योग और ज़ुम्बा जैसी गतिविधियाँ छात्राओं में एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। महाविद्यालय के खेल विभाग ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राओं ने इसे एक यादगार अनुभव बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह ज़ुम्बा सेशन छात्राओं के लिए फिटनेस, मनोरंजन और खेल भावना का एक अनूठा संगम साबित हुआ।यह कार्यक्रम डॉ रिंकू तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन मे सम्पन हुआ

अगस्त 29, 2025 - 11:22
 0  50
गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ज़ुम्बा सेशन का आयोजन