*समाज सेविका शालिनी सिंह ने निशुल्क योग शिविर का आयोजन करवाया*

हरपालपुर, हरदोई। थाना क्षेत्र के बरनई गांव में कृष्णा कुमारी सेवा संस्थान की संचालिका व समाज सेविका शालिनी सिंह ने आज नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन (हरिवंश सिह) के द्वारा कराया गया है। जिसमें गांव की 50 महिलाओं व 70 पुरुषों ने योगासन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस गाँव में शालिनी सिंह के प्रयासों से प्रथम बार योग शिविर का आयोजन हुआ। उन्होने कहा शरीर स्वस्थ है। तो सब स्वस्थ है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही शालिनी सिंह ने कहा गरीब, जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा हाथ बढ़ाती रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने से मुझे आत्म संतुष्टि मिलती है। जरूरतमंदों की मदद करके मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझती हूं।

नवंबर 16, 2025 - 16:08
नवंबर 16, 2025 - 16:09
 0  15
*समाज सेविका शालिनी सिंह ने निशुल्क योग शिविर का आयोजन करवाया*