अमलेशवर डीह वार्ड 8 में यात्री प्रतीक्षालय के लिए पार्षद डोमन यादव एवं वार्ड 9 में नाली निर्माण हेतु पार्षद श्रीमती मालती साहू ने किया भूमिपूजन

अमलेश्वर ( Ashwani Sahu ) - नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के भक्त माता कर्मा वार्ड 8 में यात्री प्रतीक्षालय हेतु भूमिपूजन किया गया जो कि पार्षद निधि राशि 3 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य होगा ,उक्त प्रतीक्षालय शीतला माता मंदिर तालाब के पास झंडा चौक अमलेश्वर डीह में बनेगा जिससे लोगो को चौक चौपाल का आनंद मिलेगा एवं आसपास के परिसर भी साफ सुथरा रहेगा रात्रि में लाइट की भी सुविधा मुहैया होगी साथ ही माँ दुर्गा माता वार्ड 9 आबादी पारा में दीर्घ रूप से नाली निर्माण कार्य होगा जिनकी लागत 4 .50 लाख रुपये हैं जो पार्षद निधि राशि से होगी। यात्री प्रतीक्षालय एवं नाली निर्माण कार्य की भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,पार्षद डोमन यादव,उमेश साहू पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर,पार्षद श्रीमती मालती गिरधर साहू माँ दुर्गा माता वार्ड 9,गिरधर साहू पार्षद प्रतिनिधि एवं ग्राम समाज कोषाध्यक्ष ,घनाराम चेलक पार्षद प्रतिनिधि ,चैनसिंह साहू ग्राम समाज अध्यक्ष ,रामाधार साहू समाजसेवी ,घासीराम यादव समाजसेवी,महेश यादव पाली अध्यक्ष अमलेश्वर,हेमलाल साहू पार्षद,भागीराम साहू स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष, डॉ, अश्वनी साहू अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण मित्र समिति छत्तीसगढ़,रमेश यादव,तुलाराम साहू,गिरिजानन्द साहू,आकाश चेलक,छोटू साहू,सुरेश साहू,पुनारद निर्मलकर ,लाकेश साहू की उपस्थिति रही।

दिसम्बर 17, 2025 - 15:53
 0  55