छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा सिरपुर पहुंची, सैकड़ो छत्तीसगढ़िया किसानो ने सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की सदस्यता ग्रहण की -लाला राम वर्मा

रायपुर, | सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले 8 वें दिन छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथयात्रा सिरपुर महोत्सव (माघी पुन्नी) के अवसर पर सिरपुर तीर्थ स्थल के आस पास के गाँव परसाडीह, पीढ़़ी मोहकम, खड़सा, सेनकपाट, सिरपुर मेला एवं खमतराई में भ्रमण किया। गाँवों में जैसे ही रथयात्रा प्रवेश करती है, वैसे ही "छत्तीसगढ़ी महतारी की जय, सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज जिंदाबाद-जिंदाबाद एवं छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता की अपमान को नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे" का नारा से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। अवैध करणी कृपा के विरुद्ध क्षेत्र असंतोष कंपनी के शोषण से किसानों का बुरा हाल सत्ता जिला प्रशासन आर्थिक लाभ के लिए अवैध कारखाना चलवा रहे हैं । "छत्तीसगढ़ी महतारी" की वंदना गीत, लक्ष्मण मस्तुरिया जी की गीत - मोर संग चलव को सुनकर एवं रथयात्रा के मुद्दों को पढ़कर सहर्ण किसान, जवान एवं महिलाएं भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज पीढ़़ी, मांइकम, खड़सा, खमहाराई एवं सिरपुर में सभा हुई। सभा को राज्य आंदोलनकारी किसान नेता श्री लालाराम वर्मा, आदिवासी नेता अशोक कश्यप, बृज बिहारी साहू, रूप सिंह निषाद, आवजराम साहू ,छन्नू साहू,नंद कुमार साहू, संबोधित किया। श्री लालाराम वर्मा ने कहा कि बाहर से आये शोषक उद्योगपति, व्यापारी और अधिकारी गण हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उसको रोकने के लिए सभी छत्तीसगढ़िया भाई बहनों को एक होकर संघर्ष करना होगा। अशोक कश्यप ने कहा कि बाहर से आये बाहरी उद्योगपति के करणीकृपा प्रा. लि. के मालिक द्वारा गैर कानूनी ढंग से खैरझिटी में उद्योग लगाकर तुमगाँव, सिरपुर क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन, फसल एवं जन जीवन को बर्बाद कर रहा है। इसको नहीं रोकने पर विश्व धरोहर सिरपुर का पूरा त‌‌‌त्व एवं इतिहास नष्ट होने का खतरा बढ़ रहा है। इसको रोकने के लिए 60 गांव के किसान जवान एवं महिलाएं इस रथ यात्रा के माध्यम से जुड़कर अपनी जीवन और छत्तीसगढ़िया अस्मिता को बचाने के लिए एकजुट होकर आगे आये।

फ़रवरी 2, 2026 - 19:00
 0  57
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा सिरपुर पहुंची,  सैकड़ो छत्तीसगढ़िया किसानो ने सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की सदस्यता ग्रहण की -लाला राम वर्मा