*कैशलेस इलाज की सुविधा कर्मचारी हित में : बघेल*

छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026 के बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा पर प्रदेश भर में कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। इस घोषणा के बाद, प्रदेश के कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन में एक नई उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई तिल्दा के अध्यक्ष व संकुल समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई तिल्दा के अध्यक्ष कैलाश बघेल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, जिससे वे अब बिना किसी वित्तीय चिंता के उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

फ़रवरी 25, 2026 - 09:00
 0  88
*कैशलेस इलाज की सुविधा कर्मचारी हित में : बघेल*