माननीय उच्च न्यायालय ने पीड़ित किसान नया रायपुर के कृषि भूमि को नया रायपुर विकास प्राधिकरण से कराया मुक्त किसानों की हुई जीत किसान मोर्चा ने दी बधाई-दुबे

रायपुर।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,जी.पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक,बृजबिहारी साहू,छन्नू साहू अशोक कश्यप,विमल ताम्रकार, जगदंबिका साहू,सुंदर कौशिक,ठाकुर राम सिन्हा,दशरथ सिन्हा,हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर,तोषण सिन्हा, लीलाधर पटेल,नाथूराम सिन्हा, परसराम ध्रुव,रूपसिंह निषाद,धर्मेंद्र यादव,गणेश साहू,पुनीत साहू, भोला साहू,अलख साहू,करण साहू,उदय चंद्राकर,शत्रुघ्न साहू दौलत ध्रुव आदि ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने किसानों की भूमि नया रायपुर रीको परिक्षेत्र के 500 एकड़ को नया रायपुर विकास प्राधिकरण से वापस देने का आदेश देते हुए किसानों की मालिकाना हक को जायज ठहराया है।आज 20 वर्ष लंबे अंतराल के बाद किसानों को जीत मिली है।छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने स्वागत किया है।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं होता। सत्य सोने की 24 कैरेट की तरह चमकदार होता है।हम नया रायपुर के किसानों के संघर्ष को करते हैं सलाम। ज्ञात रहे नया रायपुर किसान आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर किसान मोर्चा ने संघर्ष का सबसे ईमानदार साथी रहा है।स्वागत है स्वागत है किसान मोर्चा ने जीत का स्वागत किया है।

सितम्बर 30, 2024 - 17:04
 0  18
माननीय उच्च न्यायालय ने पीड़ित किसान नया रायपुर के कृषि भूमि को नया रायपुर विकास प्राधिकरण से कराया मुक्त किसानों की हुई जीत किसान मोर्चा ने दी बधाई-दुबे